हजारों रुद्राक्ष से बनी शिवलिंग का होगा भब्य रुद्राभिषेक।
लखीमपुर खीरी Feb 07, 2026 at 06:21 PM , 152हजारों रुद्राक्ष से बनी शिवलिंग का होगा भब्य रुद्राभिषेक।
अगले दिन सुवह से घर घर किया जायेगा रूद्राक्ष का वितरण।
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला पंजाबी कालोनी स्थित आचार्य रामदेव शास्त्री ने अपने आवास पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ एक प्रेस वार्ता की जिसमें बताया गया कि हम लोग विगत बारह वर्षों से अतुल अग्रवाल के सहयोग से रुद्राभिषेक किया जा रहा हैं। इस बार शिवरात्रि के पावन अवसर पर 251 जोड़े रुद्राभिषेक करेंगे। इस बार हजारों रुद्राक्षों की माला से एक शिवलिंग बनाई जाएगी, पूरी रात पूजा करने के बाद अगले दिन शाम 6 बजे नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग के साथ शिवलिंग के रुद्राक्षों का निःशुल्क वितरण छोटी काशी नगर की जनता को किया जाएगा।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में पूरी तरह से पालीथीन बैन रहेगी।
नीलकंठ मैदान में मां कात्यानी सेवा समिति रुद्राभिषेक का आयोजन करती है। जल की आपूर्ति के लिए नए स्टील के टैंकर आ गए हैं जिसके द्वारा जल की आपूर्ति की जाएगी।
सभी लोग रुद्राभिषेक का हिस्सा बने पूजन करें धार्मिक नगरी में गोला छोटी काशी को शिवमय बनाएं।






_page-0001.jpg)
























Comments