स्वीकृत अस्वीकृत गन्ने की हुई जांच

लखीमपुर खीरी , 220

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। पंजीकृत बीज गन्ना उत्पादक कृषकों व अपंजीकृत बीज गन्ना उत्पादक कृषकों की जांच टीम द्वारा स्वीकृत व अस्वीकृत गन्ने की जांच गत दिवस चीनी मिल/परिषद- खम्भारखेरा,जिला -लखीमपुर में किया गया। जांच टीम में उप गन्ना आयुक्त लखनऊ आर. डी. द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला गन्ना अधिकारी लखीमपुर वेद प्रकाश सिंह , वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर से डॉ अरविन्द कुमार  प्रजनक,डॉ सुजीत प्रताप सिंह कीट व रोग विशेषज्ञ , डॉ ए.के. तिवारी बीज गन्ना प्रभारी के अतिरिक्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जेबीगंज -अविनाश तिवारी,खम्भारखेडा- सुरेश चौधरी रहे l जांच टीम द्वारा ग्राम -सांडा कृषक गुरप्रीत सिंह के फार्म की जांच की गयी l गुरप्रीत के प्लाट पर उत्तर प्रदेश में स्वीकृत किस्मों यथा कोशा 18231,कोशा19231 को लख  16202 से  अतिरिक्त अनेकों अस्वीकृत बीज यथा को17018,को18022 , को 86032 गन्ने  के प्लॉट पाए गए । इसके बाद कृषक नवदीप सिंह,सिमरनजीत सिंह ग्राम सांडा जंबू फार्म पर इसी तरह की स्थिति पायी गयी । जिसकी इनके द्वारा बिक्री की जाती है l कुलवंत सिंह ग्राम मिदनिया के फार्म पर टीम द्वारा जाँच की गयी ,इनके यहाँ भी उत्तर प्रदेश में स्वीकृत क़िस्मों के अतिरिक्त को 20016,को 21012 एवं अन्य कई अस्वीकृत किस्मों के प्लाट पाए गए l टीम के द्वारा अस्वीकृत बीज उगाने व विक्रय के द्वारा किसानों को भ्रमित करने पर seed act order 1966 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही के लिए निर्देश/ रिपोर्ट दिए गए l इन किसानों के गन्ना विभाग में  पंजीकृत गन्ना बीज उत्पादक पंजीकरण नही कराया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top