आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न देने का लगाया आरोप
लखीमपुर खीरी Feb 06, 2026 at 06:55 PM , 155मोहम्मदी संवाददाता
क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कर्मचारियों ने विवादों की झड़ी लगा दी पेड़ कटने का मामला चल ही रहा था तभी संयुक्त रूप से आउटसोर्स कर्मचारीयों ने प्रधानाचार्य पर 7 महीने से वेतन न देने समेत तमाम गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए बॉम्बे इंटीग्रेट सिक्योरिटी लखनऊ को शिकायती पत्र दिया है।
एक दिन पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में अवैध रूप से कीमती पेड़ काटे जाने का मामला सुर्खियों में हैं जिसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है वहीं आउटसोर्स एमटीएस कर्मचारी अंकित, युवराज दत्त, विपिन कुमार, सुरेंद्र कुमार, शोभित कुमार, सचिन कुमार समेत सभी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा खोल दिया है जिसमें उन्होंने अपने आवास के निजी कार्य शौचालय साफसफाई, छात्रावास की सफाई और कपड़े धुलने जैसे तमाम निजी कार्य जबरन दबाव बनाकर कराने का गंभीर आरोप लगाया है। विरोध करने पर लंबे समय से वेतन का भुगतान न होने पर परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। समाधान के लिए पूछने पर प्राचार्य द्वारा अश्लील गालियां देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वही तकनीकी शिक्षा के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते विद्यालय में अराजकता का माहौल बना हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments