ग्राम सचिवालय में हुई चोरी
लखीमपुर खीरी Feb 04, 2026 at 06:48 PM , 196धौरहरा खीरी। विकास खंण्ड धौरहरा की एक ग्राम पंचायत में बने ग्राम सचिवालय में मौजूद सरकारी उपक्रमों कम्प्यूटर लेपटाप बैटरा इन्वर्टर सहित अन्य अभिलेखों के चोरी होने का मामला सामने आया है घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव से तहरीर मांगी। समाचार प्रेषण तक पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात विकास खंण्ड धौरहरा की ग्राम पंचायत हर्दी में बने ग्राम सचिवालय में चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सरकारी आवश्यकताओं में लेपटाप बैटरा इन्वर्टर कम्प्यूटर माउस सहित आवश्यक दस्तावेजों के चोरी होने का मामला सामने आया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी उदय प्रताप से लिखित शिकायत देने की बात कही। बताया जाता है कि सचिव की तहरीर पर धौरहरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।






_page-0001.jpg)
























Comments