होटल का गंदा पानी किसानों के लिए मुसीबत

लखीमपुर खीरी , 127

(हरिशंकर मिश्र)

सुन्दरवल खीरी। थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल के सामने रियाज चाय विक्रेता होटल का गंदा पानी बहाता है जिससे बैंक तथा समिति को जाने वाले किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। किसान समिति से जब खाद लेकर जब गंदे पानी से निकलता है तो कभी कभार पानी के कारण रपट होने से किसान की खाद गिर जाती है और भीगकर बर्बाद होती है। रियाज होटल वाला किसानों की यह दशा देख कर अपने को बाहुबली समझता है। दूसरी तरफ समिति के खाद गोदाम के पीछे एक कबाड़ी ने नल लगा रखा है जिसका पानी समिति की दीवाल की नींव में जाता है जिससे कि समिति के दीवालें कमजोर होती जा रही हैं। इस संबंध में जब संवाददाता ने जब इन लोगों से जानकारी ली तो बताया कि हमने समिति के अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला से पूँछकर नल लगाया है अर्थात् हमने अध्यक्ष से परमिशन ले लिया है। बताते हैं कि समिति के पीछे पश्चिम तरफ कबाड़ी ने 3 फीट समिति की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। होटल के गंदे पानी से हर आए दिन किसान परेशान होते रहते हैं किसानों की समस्या सुनने वाले अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला स्वयं ही इन लोगों का साथ दे रहे हैं इसलिए संचालक मंडल भी इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले 20  25 साल पहले इस समिति के एक अध्यक्ष ने अय्याशी के चक्कर में एक झोलाछाप डॉक्टर को समिति की जमीन दान कर दी थी जो तत्कालीन समय में जनचर्चा का विषय बनी थी। इस प्रकार समिति के रखवाले ही समिति के साथ तरह का व्यवहार करेंगे तो  समिति की रक्षा कौन करेगा। दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि समिति व बैंक कर्मचारी अगर इसका विरोध करें तो यहां  होटल का गंदा पानी न बहे। हम लोग कहते हैं तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है।

Related Articles

Comments

Back to Top