गुलरिया चीनी मिल में गन्ना को लेकर विवाद, दोनों पक्ष घायल

लखीमपुर खीरी , 165

लखीमपुर खीरी
गुलरिया चीनी मिल में गन्ना को लेकर विवाद, दोनों पक्ष घायल
बिजुआ क्षेत्र स्थित गुलरिया चीनी मिल में बीती रात अस्वीकृत गन्ना लाने को लेकर किसानों और मिल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया। घटना में मिल के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि किसान पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top