सशस्त्र सीमा बल ने नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

लखीमपुर खीरी , 175

(केके शुक्ला/हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी के राजन कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट के दिशा - निर्देश में डी समवाय, बरसोला कार्यक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम -चौगुर्जी में एक नि:शुल्क “मानव चिकित्सा शिविर” का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक–बल समन्वय एवं जनसेवा अभियानों की कड़ी में आयोजित किया गया ।
                     इस चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था । शिविर में डॉ. दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख एवं मार्गदर्शन में चिकित्सा परीक्षण किया गया, जिसमें कुल 62 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया ।
                   शिविर के दौरान ग्रामीणों की सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी-खाँसी, बुखार, त्वचा रोग, रक्तचाप, मधुमेह एवं मौसमी संक्रमणों की जांच की गई। आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं तथा उन्हें दवाओं के सही उपयोग एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
                  इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विशेष बिंदुओं पर भी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया ।
                  इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल केवल सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों के सामाजिक उत्थान एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बल और स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण संबंध और अधिक मजबूत होते हैं ।
                 चिकित्सा शिविर में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामवासियों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की ।
                सशस्त्र सीमा बल समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए निरंतर जनहितकारी कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top