बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

लखीमपुर खीरी , 181

मोहम्मदी संवाददाता 
 तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की घोषणा करते ही सरगर्मियां तेज हो गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी रामखिलावन मिश्रा और जेष्ठ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देकर बताया कुल 22 पदों पर चुनाव होना है जिसमें 3 फरवरी को 10 से 3 बजे तक नामांकन के बाद 4 बजे तक आपत्ति निस्तारण किया जाएगा बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। 4 फरवरी को 10 बजे से 2 बजे तक नाम वापसी लिए जाएंगे जिसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। मतदान 7 फरवरी सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होगा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top