सोशल मीडिया पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

लखीमपुर खीरी , 166

लखीमपुर खीरी। थाना गोला क्षेत्र के ग्राम नाथूपुर निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम नाथूपुर थाना गोला निवासी हर नारायण सिंह पुत्र लखविंदर सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि अरविंद पुत्र अज्ञात, जो वर्तमान में गोला के विकास चौराहा स्थित अपनी ‘अरविंद गारमेंटस’ नामक दुकान चलाता है 25 जनवरी 2026 को फेसबुक अकाउंट  अरविंद गारमेंट्स के जरिए उन्हें लगातार गाली-गलौज करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पोस्ट व कमेंट के माध्यम से न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने यह भी कहा है कि आरोपी अक्सर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करता रहता है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है और शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। पीड़ित के अनुसार आरोपी की प्रवृत्ति आपराधिक है तथा वह पूर्व में भी दो बार जेल की हवा खा चुका है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।इस संबंध में पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं आपको बता दें की प्रदेश क़े मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बिल्कुल सख्त रहते हुए भी कुछ अराजक प्रवृत्ति क़े लोग उनकी छवि धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है वहीं पुलिस की कुछ लापरवाह कार्य शैली से अपराधियों पर सिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है खबर लिखें जाने तक पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है l

Related Articles

Comments

Back to Top