*बिजली पावर हाउस की कार्यशैली से परेशान होकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद महिला मोर्चा बजरंग दल ने पावर हाउस पर दिया धरना*
लखीमपुर खीरी Feb 01, 2026 at 06:25 PM , 195तिकुनिया खीरी।
तिकुनिया पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता दिलीप पटेल तथा स्टॉप की मनमानी से परेशान होकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, तहसील निघासन इकाई ने क्रमिक अनशन चार सूत्री मांगों को लेकर शुरू कर दिया है धरने पर आज करीब दो दर्जन से अधिक लोग बैठे इस बीच पावर हाउस पर अफरा तफरी बनी रही हिंदू परिषद का कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती नहीं हो तब तक अनशन जारी रहेगा
पावर हाउस परिसर के अंदर धरना दे रहे हिंदू परिषद, बजरंग दल, महिला मोर्चा ने बताया नियमानुसार पावर हाउस से उपभोक्ता को अपना बिल जमा करने की नोटिस का समय 15 दिन देना चाहिए जिससे कि उपभोक्ता इंतजाम करके बिजली बिल जमा कर सके लेकिन ऐसा ना करके बिल जमा न होना दिखाकर तत्काल कनेक्शन काट दिया जाता है इसको बंद किया जाए, सरकार के नियमों के अधीन ही काम किया जाए जब किसी उपभोक्ता की बिजली खराब होती है तो उसकी शिकायत पर उपभोक्ता से वसूली करके लाइन ठीक की जाती है इसे बंद किया जाए यहां तैनात अवर अभियंता दिलीप पटेल उपभोक्ता के फोन किए जाने पर फोन नहीं उठाते हैं और उठाते हैं तो उपभोक्ता से अभद्र व्यवहार करते हैं अवर अभियंता का स्थानांतरण किया जाए इस दौरान धरने में शामिल सुनील श्रीवास्तव,सुरेंद्र मिश्रा, विजेंद्र चौहान, प्रदीप राय, राकेश निषाद सुनील राणा, राजेंद्र वर्मा, कुलदीप राणा, आर्यन शुक्ला, रमेश निषाद कृष्ण अवस्थी,राजेंद्र वर्मा, रामसनेही, राहुल भास्कर, लवकुश विजय पाल महिलाओं में आशा देवी, बिंदेश्वरी, सावित्री, चांदनी राना पलक श्रीवास्तव,रूबी, रुचि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments