अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी Jan 31, 2026 at 06:35 PM , 137लखीमपुर खीरी।चौकी प्रभारी सेठघाट लखीमपुर खीरी जनपद लखीमपुर ग्राम पंचायत मिदनियाँ गढ़ी शिक्षा का मन्दिर सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय के प्रांगण में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। जहां पर आए दिन कुछ ना कुछ अराजकता बनी हुई है जिसमें कुछ अराजक तत्वों के द्वारा विद्यालय के सामने तथा विद्यालय गेट पर उनके द्वारा नशीले पदार्थों का रोजाना सेवन किया जाता है। जिसमे विद्यालय गेट के पास दारू की सीसी गांजा सिगरेट पान पुड़िया गुटका विद्यालय गेट पर ही पड़े मिलते है। जिससे विद्यालय की आया आशा रानी प्रतिदिन स्कूल के सामने पड़ी गंदगी के अंबार को साफ करती हैं विद्यालय समय पर अराजक तत्व ग्रुप बनाकर खड़े मिलते हैं जिससे विद्यालय आने वाले नन्हे बच्चो बालिकाओ शिक्षक के मन से भय की स्थिति बनी रहती हैं। जो आगे चलकर किसी घटना की वजह बन सकती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि प्रशासन इसे जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर अराजक तत्वों पर उचित कार्यवाही करें। जिससे अराजको के द्वारा किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाई जा सके। जिससे विद्यालय के पास एक सुरक्षित माहौल में बच्चे आसानी से पहुंच सकेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments