निष्क्रिय सीएचओ के वार्षिक मानेदय वृद्धि में लगी रोक - डीएम ने डीएचएस की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, सीएमओ ने लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी Jan 31, 2026 at 06:25 PM , 117सीतापुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान निष्क्रिय एवं बेहद कम काम करने वाले कम्युनिटी हेल्थ आॅफीसर (सीएचओ) की कार्यशैली को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर सीएमओ सुरेश कुमार ने वार्षिक मानदेय वृद्धि को तत्काल प्रभाव से बाधित कर दिया है।
एनसीडी स्क्रीनिंग में न्यूनतम कार्य करने वाली सीएचओ कसमंडा सीएचसी के चौड़िया उपकेंद्र की उपासना एवं बम्हेरा की अन्नपूर्णा दीक्षित, हरगांव के गुरधपा उपकेंद्र की अमिता दीक्षित, मिश्रिख के भिठौली की नीलम यादव, मछरेहटा के रालामऊ उपकेंद्र की उषा श्रीवास्तव एवं किन्हौटी की अदिति डैनियल, रेउसा के रंडा कोडर के रोहित यादव, लहरपुर के पटवारा की अंशिका, परसेंडी के सोहेतारा की संगीता देवी एवं ऐलिया के कमोलिया की प्रियंका पांडेय के मानदेय की वार्षिक वृद्धि को रोक दिया गया है। इसी तरह ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन में न्यूनतम कार्य करने वाली सीएचओ मिश्रिख सीएचसी के भिठौली उपकेंद्र की नीलम यादव, लकड़ियामऊ की रेनू देवी, हरगांव सीएचसी के गुरधपा उपकेंद्र की अमिता यादव, सिधौली के मुकीमपुर की संजना, मछरेहटा के जटपुरवा की सुषमा देवी और सिधौली के खरतोहना की पलक शुक्ला और सबसे कम आभा आईडी बनाने वाली सीएचओ महोली सीएचसी के कैथा उप केंद्र की स्वाती मिश्रा, मिश्रिख के नीमसार की प्रियंका कुमारी, मछरेहटा के जालेपारा के दिनेश कुमार, परसेंडी के मजलिसपुर की पूजा दीक्षित, गोंदलामऊ के औरंगाबाद की शोभा गौतम और बालपुर की आशा देवी, सिधौली के खरतोहना उपकेंद्र की पलक शुक्ला, लहरपुर के अनिया कला की लक्ष्मी राज, खैराबाद के जैतीखेड़ा द्वितीय की प्राची मिश्रा, बेहटा के सोहरिया के राहुल वर्मा और रेउसा के थानगांव उपकेंद्र की रूचि मिश्रा के मानदेय की वार्षिक वृद्धि को रोक दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments