आयुर्वेदिक चिकित्सालय ने आयुष आपके द्वार शिविर का किया आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 29, 2026 at 05:30 PM , 136गोला गोकर्णनाथ खीरी।
आयुष आपके द्वार के तहत ग्राम कपरहा मे पूर्व ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला की अध्यक्षता मे उनके दरवाजे पर लगाया गया।
शिविर में 28 मरीजो का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान जडौरा के आयुर्वेद चिकित्सक डा0 हरि शंकर वर्मा व फार्मासिस्ट अनंग पाल सिह के द्वारा शिविर में आये हुये सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, डायबिटीज, संधिवात, आम बात, रक्तवात, आदि के रोगी देखे गए और उनको नि: शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वही डायबिटिज के मरीजो को मशीन से चेक करने के पश्चात अनको दवाइयां देकर परहेज की भी जानकारी दी गई।






_page-0001.jpg)
























Comments