शौच गई युवती से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार,रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर खीरी , 187

धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वाली में शौच गई युवती से ग्राम सभा के युवक ने गन्ना के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन बताते हैं कि लड़की को सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल जाना था उससे पहले ही अलसुबह ही दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।  सूचना पर मौके पर सीओ शमशेर सिंह और प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर मय फोर्स के साथ पहुंचे और मौका मुआयना करते हुए लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और पूरे गांव फोर्स तैनात कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक देर शाम लगभग 6 बजे के आसपास लाश पहुंची वही पिता बाहर मजदूरी करने गया था बताया जाता है कि पिता के न पहुच पाने कारण अंतिम कल यानी बृहस्पतिवार को होने की बात सामने आई। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। 
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में में हैंगिंग है और लाश गांव आ गयी। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top