आर्य कन्या महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 172

लखीमपुर खीरी।भगवानदीन आर्य कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन प्राचार्या प्रो गीता शुक्ला की अध्यक्षता में श्रीमती शिवांगी सक्सेना द्वारा किया गया। ईश वंदना छात्रा लवीशा तिवारी ने प्रस्तुत किया।छात्रा दीपमाला ने मैं उत्तर प्रदेश हूँ हाल बताने आया हूँ की पंक्तियों वाला गीत प्रस्तुत किया।परास्नातक की छात्रा काव्या सोनी ने महादेवी वर्मा जी की प्रसिद्ध कविता मै नीर भरी दुख की बदरी प्रस्तुत किया ।उत्तर प्रदेश दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती शिवांगी सक्सेना द्वारा कराया  गया।जिसमे निर्णायक की भूमिका प्रो रेखा पांडे और श्रीमती अर्चना सिंह ने निभाई । अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या प्रो गीता शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थित शिक्षण संस्थानों के अस्तित्व के बारे में छात्राओं को संपूर्ण जानकारी दी। प्रो रेखा पांडे ने छात्राओं को अपने नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।संयोजक श्रीमती शिवांगी सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की विरासत को संरक्षित करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्रीमती शिवांगी सक्सेना ने किया। इस कार्यक्रम के पश्चात 16 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 26 की पूर्व संध्या पर प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा शिक्षणेत्तर बंधुओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जेबा खान एसोसिएट प्रोफेसर बिसवा विशिष्ट अतिथि सईद अहमद प्रधानाचार्य बिसवां की गरिमामई उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण समारोह का संयोजन एवं संचालन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाये  प्रो रेखा पांडे, डॉ सुरचना त्रिवेदी, श्रीमती अर्चना सिंह डॉ राखी चौहान एवं रोवर रेंजर्स एवं अन्य छात्राएं उपस्थित रही

Related Articles

Comments

Back to Top