*ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में हुआ सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन*

लखीमपुर खीरी , 147

(सुनील शर्मा)        
लखीमपुर खीरी । सड़क सुरक्षा माह के चौबिसवें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ध्येय को  ध्यान रखते हुए परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में विकास खण्ड नकहा के सभागार में सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया गया उक्त चौपाल की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने की।

 ए0आर0टी0ओ0 शांति भूषण पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है श्री पाण्डे ने कहा कि परिवहन आयुक्त महोदया एवं निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के सड़क सुरक्षा के बारे जागरुकता अभियान को प्रत्येक गांव तक ले जाया जाये जिसे हेतु उक्त चौपाल का सफल आयोजन किया उक्त चौपाल में करीब 120 ग्राम प्रधान एवं बी0डी0सी0 सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में महिलाओ से विशेष अपील करते हुए आग्रह किया कि यदि प्रत्येक महिला अगर चाह ले तो घर का कोई भी सदस्य बिना हेलमेट के घर से बाहर नही निकलेगा तथा जिससे यदि दुर्घटना घटित भी हो तो व्यक्ति की मृत्यु नही होगी जिससे दुर्घटनाओं व मृत्यु दर में कमी आयेगी। खण्ड विकास अधिकारी नकहा श्रीमती संगीता यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकास की जनता सौभाग्यशाली है कि उक्त आयोजन में मिलने वाली जानकारी से नकहा की जनता को लाभ मिला उन्होने कहा कि लोग जागरुक हुए कि कैसे लोगो को सड़क नियमों के प्रति जागरुक रहना चाहिए उन्होने समस्त ग्राम प्रधान एवं बी0डी0सी0 सदस्यो से अपील की कि उक्त आयोजन के माध्यम से मिली जानकारी अपने गांव की जनता को बताए जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों से सभी अवगत हो सकें।
ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मोटर साइकिल पर बैठते वक्त हेलमेट एवं कार पर बैठते वक्त सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें, तथा विशेष तौर पर टैक्टर ट्रालियो के बारे में बात करते हुए कहा कि समस्त जनप्रतिनिधि का यह दायित्व है कि अपने गांव के प्रत्येक किसान को यह बताये कि ट्रैक्टर ट्रालियो पर रिफ्लेक्टर पट्टी कितनी आवश्यक है, विशेष तौर पर कोहरे के समय ऐसी गाडियां बडी दुर्घटना का कारण बनती है।
डा कौशलेन्द्र यादव द्वारा अपने सम्बोधन में समस्त ग्राम वासियो से उक्त नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

Related Articles

Comments

Back to Top