पत्रकारों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने,रिश्वतखोरी के झूठे आरोप लगाने वाले पर एफआईआर की मांग
लखीमपुर खीरी Jan 21, 2026 at 06:33 PM , 98लखीमपुर खीरी।सम्मानित पत्रकारों के लिए सोशल मीडिया पर बार बार अभद्र भाषा का प्रयोग करने रिश्वतखोरी के झूठे आरोप लगाकर अपमानित करने,धमकी देने तथा समाज में छवि खराब करने के लिए रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में पीड़ित अरुण कुमार मिश्रा पुत्र ब्रह्मा प्रसाद निवासी मोहल्ला सुभाष नगर नगर पंचायत बरवर जिला खीरी द्वारा एक शिकायत पत्र थाना प्रभारी पसगवां को दिया गया है।पीड़ित ने बताया है कि वह क्षेत्र का स्थानीय पत्रकार है और उसको लगातार प्रताड़ित करने के उद्देश्य से एक ठेकेदार और उसका साथी लगातार सोशल मीडिया ग्रुप पर फर्जी मनगढ़ंत बेबुनियाद आरोप लगाकर खबरें वायरल कर रहा है।दिए गए शिकायत पत्र में कहा है कि थाना पसगवां की बरवर चौकी क्षेत्र के सेमराजानीपुर-बेलहरा गांव के करीब एक बाग के कटने की सूचना दिनांक 14 जनवरी 2026 को मिली, जोकि 14 जनवरी से 15 जनवरी तक लगातार बाग कटती रही जिसके संबंध में वन विभाग द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर न दिये जाने तथा साक्ष्य उपलब्ध कराने में असमर्थता जताने पर कुछ पत्रकारों द्वारा खबरें चलाई गईं।खबरों से क्षुब्ध होकर बाग का कटान करवाने वाले ठेकेदार और उसका साथी जिसका नाम रियाज सिद्दीकी जिसका मोबाइल 9838685896 है नवाब मोहल्ला थाना मैगलगंज तथा मेहराज अली पुत्र गफूर अली निवासी हन्न पसगवां जहानीखेड़ा जिला हरदोई द्वारा सम्मानित पत्रकारों के लिए सोशल मीडिया के कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर बार बार अपमानित करने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग रुपए मांगने के झूठे बेबुनियाद आरोप,सामाजिक रूप से धमकी तथा पत्रकारों की छवि खराब करने के लिए बार-बार पोस्ट डाली जिससे पीड़ित पत्रकार तथा क्षेत्रीय पत्रकारों को बहुत आघात पहुंचा जोकि क्षम्य योग्य नहीं है।अरुण कुमार मिश्रा ने कोतवाली पुलिस से रियाज सिद्दीकी तथा मेहराज अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments