मतदाता सूची में बड़ी लापरवाही का आरोप

लखीमपुर खीरी , 88

लखीमपुर खीरी।  शहर के मिश्राना मोहल्ला में मतदाता सूची को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार SIR फॉर्म भरने के बावजूद बूथ संख्या 270 और 271 की वोटर लिस्ट से लगभग 550 मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
इस प्रकरण को लेकर मिश्राना वार्ड संख्या 26 के सभासद अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सभासद ने तहसील में तैनात सुपरवाइजर पंकज तोमर पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।
मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय मतदाताओं में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मतदाता सूची में तत्काल सुधार कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top