पलिया के कंबल प्रकरण को लेकर वकीलों की हड़ताल, प्रशासन और वकील आमने-सामने नतीजा सिफर,
लखीमपुर खीरी Jan 21, 2026 at 05:50 PM , 142विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। कंबल प्रकरण आठवें दिन भी पूरी तरह गर्म रहा, जिले की सभी तहसीलों में वकीलों का धरना प्रदर्शन, आम जनता प्रभावित नतीजा ढाख के तीन पात,पलिया के वकील और वकीलों के प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी ने नहीं मिल पाये।
"बिना मिले चेंम्बर से निकली जिलाधिकारी और कहा कि ए.डी.एम. साहब से कह दिया है, चाहो तो बात कर लो! और निकल कर चली गयीं वकील वेट करते खड़े रह गये।"
पलिया बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय स्थित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमला कांत दिक्षित सहित नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों के साथ पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया, उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, वकीलों की तहरीर पर नहीं दर्ज हो सका मुकदमा?
पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मनरो ने प्रेस को बताया कि जिलाधिकारी से मिलने गए थे वह पीसी में व्यस्त थी,पीसी के बाद वकीलों का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने का इंतजार करता रहा और वह यह कहकर चेंबर से बाहर निकल कर गाड़ी में बैठ गई कि आप लोग एडीएम साहब से बात कर ले मेरी उनसे बात हो गई है।
एडीएम से मिलने के बाद एडीएम का भी वही जवाब मिला की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
घटनाके अनुसार 13 जनवरी सायं लगभग 7:00 बजे एक ई रिक्शा में पांच कंबल की गांठें रात के अंधेरे में ले जाते समय पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने अंधेरे में कंबल ले जाने का कारण पूछा जिसका सटीक जवाब सम्बंधित से न मिलने पर उन्होंने उसका वीडियो बना लिया वहीकुछ ही समय मे लेखपाल रजनीश आदि आ गए और पलिया बार अध्यक्ष प्रदीप मनरो से कहा सुनी होने लगी जैसा की विदत है।
इसी घटना को लेकर 14 जनवरी को लेखपाल रजनीश के द्वारा पलिया बार अध्यक्ष व उनके साथियों पर पलिया थाने में सरकारी काम में बांधा उत्पन्न करने व शराब के नशे में सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया, इस घटना को लेकर वकीलों में असंतोष व रोष है वकील हड़ताल पर है।
14 जनवरी से ही पलिया के वकीलों ने न्यायिक कार्य बंद कर हड़ताल पर चले गए तथा पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप मेनरो की तरफ से भी धरना प्रदर्शन कर हड़ताली वकीलों ने लेखपाल रजनीश व उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर शिकायती पत्र पलिया पुलिस को दिया। तहसील में व्याप्त भृष्टाचार का आरोप एसडीएम ,लेखपाल रजनीश,अंजीरों और प्राइवेट मुशिंयो पर तमाम अनियमिताओं, लंबित मामलों सहित,जनहित के कार्य में रुचि न लेने व भ्रष्टाचार का आरोप एसडीएम पर लगाते हुए वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर थाना अध्यक्ष पलिया को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया था जिस पर वकीलों की तरफ से अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, इसे लेकर पलिया सहित पूरे जिले की तहसीलों के वकीलों ने कलम बंद हड़ताल कर रखी है वकीलों का कहना है जब तक प्रदीप मनरो के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर एसडीएम पलिया का स्थानांतरण नहीं करती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा अब वकील और प्रशासन का टकराव पूरे जिले में हो रहा है पूरे जिले के वकील न्यायिक कार्य से विरक्त हैं और आम बादकारी अपने कार्य के लिए तहसील तथा कचेहरियों के चक्कर लगा रहा है। वही जिले की सभी तहसीलों के वकील बुधवार को भी काम पर नहीं गए और तहसीलों में धरना प्रदर्शन जारी रहा तथा वकील
न्यायिक कार्य से विरक्त रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments