*वाहनों के विरुद्ध हुई चालान की कार्यवाही*

लखीमपुर खीरी , 121

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी, 20 जनवरी । सड़क सुरक्षा माह के 20 वें दिन एआरटीओ शांति भूषण पांडे द्वारा गन्ना संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 चालान किए।  उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है परिवहन आयुक्त महोदया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार तीसरी सप्ताह में दिनांक 15 से 21 तक स्कूली वाहनों के विरुद्ध तथा अवैध पार्किंग में खड़ी वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है जिसके दृष्टिगत आज कुल 65 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया जिन्हें फिट पाया गया एवं अवैध पार्किंग में खड़े मिले 35 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं अन्य अभियोग कुल 06 वाहन के विरुद्ध बंद की कार्यवाही की गई। तत्पश्चात वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी  वितरित किए गए तथा आमजनमानस से अपील भी की  गई कि सड़क सुक्षा नियमों का पालन करें।

Related Articles

Comments

Back to Top