अग्रवाल महिला संघ द्वारा हाथ मिलाएं खुशियां फैलाएं का किया आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 20, 2026 at 05:59 PM , 68लखीमपुर खीरी।अग्रवाल महिला संघ की पिकनिक अग्रवाल महिला संघ द्वारा हाथ मिलाएं खुशियां फैलाएं की कड़ी के अंतर्गत वीर बाबा मंदिर के परिसर में एक भव्य एवं आनंदमय पिकनिक का आयोजन किया गया। इस पिकनिक का नेतृत्व संघ की अध्यक्षा श्रीमती राशि अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया, जो पूरी तरह से सफल और यादगार रहा।इस आयोजन में संघ की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिनभर हंसी-मजाक, मेल-मिलाप और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की खास बात रही मंजरी अग्रवाल एवं नूपुर अग्रवाल द्वारा की गई जोरदार और ऊर्जा से भरपूर एंकरिंग, जिसने पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा।
टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के जोशीले और मनोरंजक गेम्स कराए गए। तंबोला ने सभी सदस्यों में खासा उत्साह भर दिया। साथ ही लंच, चाय और गरम-गरम पकौड़ों की व्यवस्था ने पिकनिक के स्वाद को और भी खास बना दिया।इस सफल आयोजन में टीम के रूप में राशि अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, मीतिका गर्ग,श्वेता अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल मीना अग्रवाल ,नूपुर अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मंजरी अग्रवाल, नीलम गर्ग , श्वेता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, ने मिलकर बेहतरीन समन्वय के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया। पूरी टीम ने बहुत अच्छे से गेम्स संचालित किए, जिससे सभी मेंबर्स खुश नजर आए और आपस में हिल-मिलकर एन्जॉय किया।पूरा माहौल बसंती रंग उत्सव की तरह उल्लास और उमंग से भरा हुआ प्रतीत हो रहा था। यह पिकनिक न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि आपसी सौहार्द, एकता और खुशियों को साझा करने का सुंदर उदाहरण भी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments